Red Paper
Contact: +91-9711224068
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal
International Journal of Sociology and Humanities
Peer Reviewed Journal

Vol. 7, Issue 2, Part A (2025)

युवा विद्यार्थियों में सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रासंगिकता

Author(s):

स्नेह कुमार मेश्राम

Abstract:

सामाजिक मूल्य वे मान्यताएं, आदर्श और विश्वास हैं जो समाज में लोगों के संबंध, व्यवहार और विचारों को दिशा देते हैं। ये मूल्य समाज को स्थिर रखने, सहयोग बढ़ाने और एक साझा संस्कृति बनाने में मदद करते हैं। आध्यात्मिक मूल्य वे विचार हैं जो हमें जीवन का गहरा अर्थ और उद्देश्य समझाते हैं। ये हमें सत्य, प्रेम, करुणा और शांति जैसे मूल्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं, जो जीवन को मजबूत बनाते हैं। प्रस्तुत शोधकार्य के उद्देश्य इस प्रकार हैं- युवा विद्यार्थियों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के स्तर का अध्ययन करना। युवा विद्यार्थियों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के बदलते प्रतिमानों का अध्ययन करना तथा प्रस्तुत शोधकार्य हेतु प्रस्तावित परिकल्पनाएं इस प्रकार हैं - युवा विद्यार्थियों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का स्तर संतोषजनक हो सकता है। युवा विद्यार्थियों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के बदलते प्रतिमान मूल्य संकट की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। शोध हेतु भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग, छŸाीसगढ़ से अध्ययन हेतु अन्वेषणत्मक अनुसंधान प्रारुप का चयन किया गया। दैव निदर्शन पद्धति के अंतर्गत लाॅटरी प्रणाली द्वारा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी, वाणिज्य एवं प्रबंधन, विज्ञान, अभियांत्रिकी, फार्मेसी, पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय से प्रत्येक संकाय में से 40 विद्यार्थियों का चयन करते हुए, इस प्रकार कुल 200 विद्यार्थियों को शोधकार्य में चयनित किया गया। शोध कार्य द्वारा प्राप्त प्रमुख निष्कर्ष- युवा विद्यार्थियों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का स्तर संतोषजनक है तथा युवा विद्यार्थियों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के बदलते प्रतिमान मूल्य संकट की समस्या की ओर संकेत कर रहे हैं, प्राप्त हुए।

Pages: 01-06  |  595 Views  143 Downloads


International Journal of Sociology and Humanities
How to cite this article:
स्नेह कुमार मेश्राम. युवा विद्यार्थियों में सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रासंगिकता. Int. J. Sociol. Humanit. 2025;7(2):01-06. DOI: 10.33545/26648679.2025.v7.i2a.171
Journals List Click Here Other Journals Other Journals